DEEPAK NIWAS HOODA BIOGRAPHY EARLY LIFE , CAREER , WIFE , NET WORTH , LIFESTYLE

    1. Introduction 

    DEEPAK NIWAS HOODA BIOGRAPHY EARLY LIFE , CAREER , WIFE , NET WORTH ,LIFESTYLE , AGE , GIRLFREIND , FAMILY , WIKI PEDIA , HEIGHT , WEIGHT, Pkl Salary & MORE

    DEEPAK NIWAS HOODA

    2. Dipak Niwas Hooda A Milestone

    भारत में ना जाने कितने तरह के खैल खेले जाते हैं। वह खैल जो आपको सेहत और अनुशासन सिखाते हैं वहीं भारत में वह खेल बहुत ही underrated भी हैं। वे आज भी अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उन्हीं खेलों में से ही एक खेल है कबड्डी, जो भारत को हमेशा जीत दिलाता तो आ रहा है मगर खुद गुमनामियों में गुम है। यही कारण है कि लोग कबड्डी के खिलाडियों के नाम भी नहीं जानते हैं। मगर अब दौर बदल रहा है आज कबड्डी खिलाडियों की बदोलत यह खेल अंधेरों से निकल कर glamour की और अग्रसर होता जा रहा है। चलिए जानते हैं एक ऐसे ही कबड्डी के खिलाडी दीपक निवास हुड्डा के बारे में जिन्होंने जीवन की कड़ी चुनोतियों के बाद भी अपने passion को अपना कॅरिअर बनाया। और ना सिर्फ अपना नाम रोशन करा बल्कि कबड्डी को glamorous बनाया।

    DEEPAK NIWAS HOODA

    3. Early Life of Dipak Niwas Hooda

    कहते हैं “जिनके सपने बड़े होते हैं उनके इम्तिहाँन उतने ही कठिन होते हैं”। यही हाल है दीपक निवास हुड्डा का जोकि भारतीय कबड्डी टीम के कैप्टन हैं। दीपक निवास का जन्म 10 जून 1994 में हरियाणा के रोहतक जिले के चमारिया गाँव में हुआ था,वह जब 4 साल के थे तो उनकी माँ का आँचल उनके सिर से हट गया और जब 12th क्लास में थे तो पिता का साया भी चला गया। अब दीपक परिवार में सबसे बड़े थे उनके कांधो पर उनकी बहन और उनके बच्चों की और छोटे भाई की ज़िम्मेदारी थी, जिस कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और एक स्कूल में पढ़ाने लगे। सुबह में स्कूल पढ़ाने जाते और शाम को कबड्डी की practice करने गाँव के मैदान पर जाते। इस तरह उन्होंने अपने कबड्डी के शौक को बेकरार रखा। और फ़िर उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और graduation के लिए दाखिला लिया साथ ही वह दूसरे गाँव अपनी कबड्डी practice के लिए जाने लगे। कबड्डी में उन्होंने अपना कैरियर बनाने के लिए एक बार फिर अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया और कबड्डी का चमकता सितारा बनकर उभरे। आपको बता दें कि उनके भाई अमित हुड्डा भी भारतीय कबड्डी टीम के खिलाडी हैं और यह भी जयपुर पिंक पैंथर की ओर से प्रो कबड्डी में खेलते हैं। वहीं उनके भान्जे प्रतीक भी कबड्डी प्लेयर हैं और वह पर PKL  टीम के मेम्बर हैं। 

    DEEPAK NIWAS HOODA

    4. Wife of Dipak Niwas Hooda

    उन्होंने 2022 में अपनी प्रेमिका और international भारतीय बोक्सर स्वीटी बुरा से शादी कर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। स्वीटी भी हरियाणा को belong करती हैं और उन्हें बॉक्सिंग का प्रसिद्ध अवार्ड ‘भीम’ से नवाज़ा गया है। स्वीटी और दीपक की मुलाक़ात 2015 में marathon के दौरान हुई थी, वहीं से गहरे दोस्त बन गए। और फ़िर उनकी दोस्ती के प्रेम  में बदल गयी और फिर 2022 हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंध गए। 

    5. Career Of Dipak Niwas Hooda

    दीपक निवास हुड्डा ने छोटे से गाँव के मैदान से कबड्डी खेलना शुरू करा पर उनके कबड्डी  कैरियर की शुरुआत हुई All India University Tournament से जहाँ उनको गोल्ड मैडल मिला और उनकी उम्मीदों को सफलता के पर मिले, कबड्डी में कैरियर बनाने के लिए उन्होंने एक बार फिर अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ा। फिर उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उनका selection 2014 में हरियाणा कबड्डी टीम में हुआ, और उन्होंने पटना में सीनियर नेशनल लेवल Tournament में गोल्ड मेडल हासिल किया। वह जल्द इंटरनेशनल कबड्डी टीम में रेडर के रूप में शामिल हुए और उनके निरंतर परिश्रम और अद्बुद्ध टैलेंट के कारण ही आल राउंडर बन कर उभरे। और उन्हें भारत के अर्जुन अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। 

    DEEPAK NIWAS HOODA

    6. International Career

    दीपक निवास ने अपने कबड्डी कॅरिअर में जीत के कई मौक़े आयें पर कुछ मौक़े उनके लिए यादगार साबित हुए जैसे कि, 2016 गुहाटी में South Asian Games में गोल्ड मैडल जीता और उसी वर्ष 2016  अहमदाबाद में उन्होंने  वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मैडल विजेता रहे। यही नहीं, 2017 में Asian कबड्डी Championship Gurgon,Iran में गोल्ड मैडल हासिल किया। 2018 में Asian Games Jakarta में bronze मैडल लेकर घर पहुँचे और उसी वर्ष Dubai Kabaddi Master में गोल्ड  मैडल जीता। 

    2019 में दीपक निवास के कैरियर को एक और सफलता हासिल हुई, उन्हें भारतीय कबड्डी टीम का कैप्टन बनाया गया और उन्होंने अपनी captaincy में भारत को गोल्ड मैडल का तोहफा दिया। यह उनकी captaincy का South Asian Games  पहला गोल्ड मैडल था। 

    DEEPAK NIWAS HOODA

    7. PKL Career

    1. दीपक निवास हुड्डा ने कबड्डी लीग में अपने कैरियर की शुरुआत की और वह Telugu titan की तरफ से खेले थे, वह  season 1 के दूसरे highest bid खिलाडी थे जिन्हें 12.6 लाख में खरीदा गया था। 

    2. PKL season 1 में 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 87 raid Point के साथ 2 tackle भी स्कोर करें।

    3. PKL  season 2 में भी वह तेलुगु Titan के पाले में नज़र आये जहाँ उन्होंने 15 मैचों में 60 raid point और 36 tackle हासिल किये। 

     4. दीपक ने PKL season 3 और 4 Puneri Paltan की और से खेला जहाँ season 3 में 69 raid point और 7 tackles 12 मैचों में स्कोर किये। वहीं season 4 में 128 raid point और 4 tackle 16 मैचों में मिले। 

     5. दीपक का बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए Jaipur Pink Panthers ने उन्हें 1.15 करोड़ रुपए बोली लगा कर अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। जिसमें उन्होंने मात्र 20 मैचों में उन्होंने 192 raid point और 38 tackle हासिल किये। यह दीपक का PKL कैरियर का सबसे अच्छा स्कोर है। 

    6. Season 7 भी वह Jaipur पिंक Panthers की और से खेले और उन्होंने 146 raid point और 12 tackle 20 मैचों में स्कोर किये। 

    7. Season में भी दीपक ने Jaipur Pink Panthers के पैंथर के रूप में खेले जब कि season 9 में वह Bengal Warrior का हिस्सा हैं। 

    8. Lifestyle of Dipak Niwas Hooda

    दीपक निवास हुड्डा कबड्डी के highest paid player हैं। इनकी PKL में एक season की सैलरी लगभग 50 लाख रुपए है जबकि अभी तक उन्होंने सिर्फ पर से 16.9 करोड़ रुपए कमाए हैं और उनकी Net Worth लगभग  93 million आंकी गयी हैं जिसमें उनके घर और गाडियाँ भी शामिल हैं। 

    DEEPAK NIWAS HOODA

    9. Unknown Facts About Dipak Niwas Hooda

    1. दीपक ने सरकारी नौकरी पाने के लिए कबड्डी खेलने की शुरुआत की थी, दीपक को उनके गाँव के एक पुलिस कर्मी ने बताया था कि अगर वह कोई खेल खेलने लगे तो उनको खेल कोटा से सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसी कारण उन्होंने कबड्डी को जॉइन करा। 

    2. दीपक निवास कबड्डी टीम के सबसे फिट खिलाडियों में से एक खिलाडी हैं, वह बताते हैं जब उन्होंने कबड्डी की शुरुआत करी तो उनका वज़न 90kg था लोग उन्हें मोटू कह कर बुलाते थे। उनके पास जिम की फीस के पैसें नहीं होते थे इसलिए वह रोज़ 30 kms दौड़ा करते थे। मगर आज वह फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। 

    3. दीपक को नई नई जगहों को explore करने का बहुत शौक है वह आये दिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमते नज़र आते हैं। दीपक एक outgoing इंसान हैं। 

    4. दीपक ने भले ही अपने जीवन में कितने ही कड़वे दिन देखें हो और वह मैदान में कितने ही आक्रमक क्यों ना हो,मगर वह स्वभाव से बहुत सरल और शांत हैं। उनके दोस्त उन्हें दीपु कह कर भी बुलाते हैं। 

    5. दीपक निवास सोशल मीडिया पर खांसे एक्टिव रहते हैं, वह अपने फिटनेस और motivation के पोस्ट share करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 378k followers हैं। 

    अगर आप परिश्रमि हैं और अपने इरादे में पक्के हैं तो  फिर आपको आपके लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। यही पाठ हमें दीपक निवास हुड्डा की biography koe पढ़कर लगता है। हम आपके कामना करते है कि आप जीवन में और सफलताओं को प्राप्त करें। 

    10. Video


    11. FAQ:

    Q:  Deepak Niwas Hooda कोन है?

    Ans: Deepak Niwas Hooda कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों मे से एक है

    Q:  Deepak Niwas Hooda का जन्म कब हुआ था?

    Ans: Deepak Niwas Hooda का जन्म 10 जून 1994 में हरियाणा के रोहतक जिले मे हुआ था

    Q:   Deepak Niwas Hooda की Wife का क्या नाम है?

    Ans: स्वीटी बुरा

    Q:   Deepak Niwas Hooda कि Net Worth कितनि  है?

    Ans:  9 करोड के आस पास

     

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    Post Ads 1

    Post Ads 2

    Advertising Space