Rahul Chaudhary Biography hindi Early Life, Career, Wife, Net Worth, Lifestyle, Pkl Salary

    1. Introduction 

    Rahul Chaudhary Wife

    Rahul Chaudhary BIOGRAPHY EARLY LIFE , CAREER , WIFE , NET WORTH ,LIFESTYLE , AGE , GIRLFREIND , FAMILY , WIKI PEDIA , HEIGHT , WEIGHT, Pkl Salary & MORE

    2. राहुल चौधरी का जीवन परिचय

    भारत के युवा खेल को लेकर काफी ज्यादा अग्रसर है। आज भारत के युवा विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रहे है। विभिन्न खेलों में कबड्डी भारत का बहुत ही पुराना खेल माना जाता है। कबड्डी के खेल में भी भारत की युवा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के नाम का झंडा फहराया है खिलाड़ी राहुल चौधरी हैं। राहुल चौधरी कबड्डी के क्षेत्र में एक ऐसा नाम है जिसने एक डिफेंस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और आज उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं जिन्होने सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किए हैं। साल 2016 में कबड्डी विश्वकप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल चौधरी ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। इन्होंने अपनी प्रतिभा से सब के दिल में जगह बना ली। हालांकि उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। यह उपलब्धि उन्हें कड़ी परिश्रम के बदौलत हासिल हुई है तो चलिए इस लेख के माध्यम से राहुल चौधरी के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।

    Rahul Chaudhary Biography

    3. राहुल चौधरी की फिजिकल अपीयरेंस

    राहुल चौधरी का कुल Weight 84 किलोग्राम है उनकी Height 5.9 फीट है। 

    4. राहुल चौधरी का प्रारंभिक जीवन

    राहुल चौधरी का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर जिले के एक जाट परिवार में 16 जुन 1993 को हुआ था। इनके परिवार में इनके माता-पिता और एक भाई हैं। इनके भाई का नाम विनोद कुमार है। हालांकि राहुल चौधरी को बचपन से ही कबड्डी खेलने का शौक था और आगे चलकर यह कबड्डी में  अपना करियर बनाना चाहते थे। लेकिन इनकी माता-पिता की इच्छा नहीं थी कि यह कबड्डी खेले जिसके कारण इन्हें बचपन में मार भी पढ़ती थी। लेकिन जब इस खेल के माध्यम से उन्हें नौकरी प्राप्त हुए अब इनके परिवार खुश हो गए और इनका समर्थन किया।

    5. राहुल चौधरी कबड्डी के क्षेत्र में करियर

    Rahul Chaudhary Biography

    1. राहुल चौधरी ने बचपन में ही कबड्डी के क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय ले लिया था। मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। उनके कोच उदय कुमार ने पहली बार उनके हुनर को पहचाना जिसके बाद प्रो कबड्डी लीग के लिए उन्हें चयन किया गया। साल 2014 में राहुल चौधरी ने फुकेट, थाईलैंड में समुन्द्र तट एशियाई खेलों के द्वारान भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी की थी। हालांकि अभी राहुल चौधरी तेलुगु टाइटनस टीम की कप्तानी करते हैं।

    2. प्रो कबड्डी में राहुल चौधरी ने 29 मैचों में 517 के कुल अंकों में से 482 अंक हासिल किए थे। प्रो कबड्डी के पहले सीजन में राहुल चौधरी ने 151 अंक प्राप्त करके अनूप कुमार के बाद दूसरे मुख्य खिलाड़ी बन चुके थे दूसरे सीजन में इन्होंने 98 अंक स्कोर किए थे और तीसरे में 47 अंक स्कोर किये चौथे सीजन में इन्होंने 146 अंक प्राप्त किए थे जो उस सीजन के सबसे ज्यादा स्कोर थे। 

    3. राहुल चौधरी सिंह ने 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड जीतने वाले पहले भारत के नेशनल कबड्डी टीम के सदस्य हुए। उन्होंने 500 से भी अधिक रेडप्वाइंट हासिल किये । इन्हें शोमैन‘ के नाम से भी जाना जाता है।

    Rahul Chaudhary Biography

    4. 28 जुलाई 2017 को प्रो कबड्डी के पांचवें सीजन में राहुल चौधरी को तेलुगु टाइटंस की कप्तानी करने का मौका मिला था। राहुल चौधरी आगे कबड्डी को ओलंपिक लेवल तक ले जाना चाहते हैं इस खेल के माध्यम से अपने देश की अगुवाई करना चाहते हैं। हाल ही में इन्होंने राज लांबा के द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो जिसका शीर्षक "दिल मेरा है" में काम किया था।

     5. राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग में 700 प्लस अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी और रेडर हैं। कप्तानी करके उत्तर प्रदेश को सीनियर नेशनल कबड्डी में पहली बार जिताने का श्रेय इन्हीं को जाता है।

    6. राहुल चौधरी का विवाह

    इंटरनेट पर राहुल चौधरी के विवाह संबंधित काफी प्रश्न पूछे जाते हैं लेकिन बता दी कि राहुल चौधरी ने अभी तक शादी नहीं की है। इनकि अभी तक कोई Girlfreind नही है वह अभी तक अविवाहित हैं।

    Rahul Chaudhary Biography

    7. निष्कर्ष

    उपरोक्त लेख में आपने कबड्डी के क्षेत्र में भारतीय टीम के प्रमुख राइडर में से एक राहुल चौधरी के जीवन परिचय के बारे में जाना । इसके साथ ही उनके परिवार और कबड्डी के क्षेत्र में उनके कैरियर संबंधित जानकारी भी आपने प्राप्त की। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम , फेसबुक इत्यादि के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें । इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में लिख कर बता सकते हैं।

    8. Video




    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    Post Ads 1

    Post Ads 2

    Advertising Space