डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय [Dr. Apj abdul kalam Full, Short Biography in Hindi] caste, age, Wiki Pedia, Essay
डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय [जीवनी, जाति, उम्र, पत्नि, सैलरी, बेटी, बेटा, शिक्षा, राष्ट्रपति, जन्म तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, करियर, राजनीति, अवार्ड्स, इंटरव्यू , निबंध ] Dr. Apj abdul kalam Biography in Hindi [caste, age, Wife, income, daughter, president , sons, qualification, date of birth, family, profession, politician party, religion, education, career, politics career, awards, interview, speech, pdf , Short Biography ]
1. Introduction
एक ऐसा व्यक्ति जो बचपन में अखबार बांटने जाता था। जिसके पूरे परिवार ने अपना पैसा और धंधा खो दिया। वो व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति बना और उसने Missile से लेके Satellite तक launch किये और वह Missile Man Of India के नाम से जाना जाने लगा उस महान व्यक़ति का नाम है डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इस Article मे हम dr. Apj abdul kalam की अद्भुत कहानी और उन ki Jivani , Full Biography , निबंध और History के बारे मे आसान Hindi Language मे जानेगे
2. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का प्रारंभिक जीवन
dr. Apj abdul kalam का पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम [ Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam था। उनका जन्म पंद्रह अक्टूबर उन्नीस सौ इकतीस [15 Oct 1931] में रामेश्वरम [Rameshwaram] में हुआ था अब्दुल कलाम का जन्म एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता जैनुलाब्दीन एक मस्जिद के इमाम और एक कश्ती के मालिक थे और इनके पिता मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे कलाम की माँ आशीअम्मा एक हाउसवाइफ थी।
3. Dr. Apj abdul kalam का परिवार
उनके पिता के पास जो नौका थी उससे वो हिन्दू लोगो को रामेश्वरम से धनुषकोडी और धनुषकोडी से वापस रामेश्वरम ले जाते थे। कलाम के तीन बडे भाई थे और एक बहन थी। कलाम अपने बडे भाइयों से बहुत जुडे हुए थे और वो अपनी पूरी जिंदगी उनको थोडा थोडा पैसा भेजते रहे। कलाम अपनी सरल जिंदगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कभी टीवी नहीं खरिदा और उनकी आदत थी रोज सुबह साढे छह [6:30] बज़े उठना और रात को दो बजे तक सो
धर्म और आध्यात्मिकता उनके लिए बहुत मायने रखती थी। यहाँ तक कि उन्होंने एक किताब भी लिखी जिसका नाम था Transcendence । कलाम के पूर्वज काफी अमीर थे और उनके पास कई एकड जमीने थी। जब पंबन पुल का निर्माण हुआ तब उनके परिवार ने लोगों को लाने और ले जाने का व्यापार पूरा खो दिया क्योंकि अब पुल होने की वजह से कश्ती कि लोगों को जरूरत नहीं रही। इस घटना के बाद उन का व्यापार तहस नहस हो गया साथ ही साथ उनके पैसे और जमीने भी धीरे धीरे खत्म हो गई। कलाम के जन्म होने तक उनका परिवार पूरा गरीब हो चुका था और कलाम को छोटी उम्र में ही अखबार बांटने जाना पडा।
4. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की शिक्षा
जब वो स्कूल गए तब उनके अंक काफी साधारण आते थे लेकिन शिक्षकों के द्वारा उनको हमेशा एक गजब और मेहनती छात्र बोला गया और उनमें हमेशा पढने की एक चाहत थी वो हमेशा गणित पर घंटों तक काम करते थे। Schwartz Higher Secondary School में उनकी पढाई होने के बाद वो तिरुचिरापल्ली चले गए जहां पर उन्होंने सेंट जोजफ कॉलेज में दाखिला लिया ओर वो उन्नीस सौ चौवन[1954] मे Physics Graduate बने।
उन्नीस सौ पचपन[1955] में वो मद्रास चले गए और एरोस्पेस इंजिनियरिंग मद्रास इंस्टिटूट टेक्नोलॉजी से उन्होंने Study कि जब वो प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तब उनके कॉलेज के एक अध्यक्ष ने उनकी प्रगति देखी और वो उससे बिलकुल प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कलाम को बुलाया और बोला अगर तुमने तीन दिन के अंदर अपना प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया तो तुम्हारा स्कॉलरशिप वापस ले लिया जाएगा।
5. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का साइंटिस्ट जीवन और विज्ञान में योगदान
कलाम को Indian Indian Air Force Join करने की बहुत इच्छा थी लेकिन वो सिर्फ एक Position से रह गए। वो नौवें स्थान पर थे और सिर्फ आठ Position खाली थी। मद्रास Institute टेक्नोलॉजी से उन्नीस सौ साठ [1960] में पढाई खत्म करने के बाद कलाम Aeronautical Development Establishment के साथ जुड गए। वहाँ पर वो एक साइंटिस्ट की तरह जुडे। उन्होंने अपना करियर एक छोटे होवरक्राफ्ट के डिजाइन से चालू किया।
कलाम Incospar commitee में भी शामिल थे जहाँ उन्होंने विक्रम सारा भाई के अधीन काम किया विक्रम साराभाई एक बहुत ही जाने माने Space साइंटिस्ट थे। फिर उन्नीस सौ उनत्तर [1969] में कलाम को इसरो [ISRO] यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में तबादला हो गया। ISRO में वो इंडिया के पहले satellite Launch वीइकल जोकि SLV 3 में वो Projector Director थे।
इस वीइकल ने रोहिणी satellite को धरती के ऑर्बिट में रखा। कलाम ने फिर Expandable Rocket Project पर अकेले ही काम करना शुरू कर दिया। लेकिन उन्नीस सौ उनत्तर [1969] में भारत सरकार ने उनके प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी और कहा कि उनके इस प्रजेक्ट पर एक टीम भी बनाई जाए। 1965 मे वो NASA Research Center में भी गए
6. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल Men Of India
राजा रामन्ना ने कलाम को भारत का पहला परमाणु Test के लिया बुलाया कलाम ने Project Devil और Valiant पर भी काम किया और इन Projects में उन्होंने बलिस्टिक मिसाइल बनाई। यूनियन कैबिनेट ने कलाम के Projects को तो अनुमति नहीं दी थी लेकिन फिर प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने गुप्त रूप से उनको धन दिया ताकि उनके एरो Space के प्रोजेक्ट्स पूरे हो सके।
फिर कलाम ने यूनियन कैबिनेट को भी गुप्त Projects के बारे में बताया और इनकी महत्वपूर्णता समझाई । इन सब चीजों ने कलाम का नाम बहुत ऊँचा कर दिया। इसीलिए भारत सरकार ने उनको उच्च Missile प्रोग्राम चालू करने के लिए बोला। काफी सारे Missile प्रोग्राम में भागीदार रहने की वजह से उनको Missile Man Of India भी कहा जाता है। अग्नि Missile और पृथ्वी Missile को बनाने में कलाम का बहुत ही बडा योगदान था।
पृथ्वी और अग्नि मिसाइल की बहुत आलोचना हुई क्योंकि उनको बनाने में काफी समय और पैसा लगा और इसका मैनेजमेंट ठीक से नहीं हो पाया। उन्नीस सौ बानवे [1992] से लेकर उन्नीस सौ निन्यानवे [1999] तक वो Cheif साइंटिफिक एडवाइजर रहे और इस दौरान पोखरण 2 Nuclear परीक्षण भी किया।
इस न्यूक्लियर परीक्षण ने मीडिया में कलाम का नाम काफी ऊंचा कर दिया था लेकिन Site के Director के संथानम ने कहा कि Thermo Nuclear Bomb का परीक्षण अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाया और ये एक असफल घटना थी और उन्होंने कलाम की आलोचना की और कहा कि जो उन्होंने रिपोर्ट दी है वो गलत है। लेकिन फिर चिदंबरम और कलाम दोनों ने इस बात को खारिज कर दिया।
7. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होना और राष्ट्रपति बनना
फिर कलाम की जिंदगी में एक बहुत ही बडा मोड आया। दस जून दो हजार दो [10 June 2002 ] को NDA [National Democratic Alliance] ने कलाम को राष्ट्रपति के लिए नोमिनेट किया। समाजवादी पार्टी और नॅशनल कांग्रेस पार्टी दोनों ने इस बात का समर्थन किया और फिर वो भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति बने। दो हजार दो में चुनाव हुआ और कलाम ने विशाल जीत हासिल की उनको नौ लाख से भी ज्यादा वोट मिले और उनके प्रतिद्वंदी लक्ष्मी सहगल को करीबन एक लाख वोट ही मिल पाए। ये जीत बहुत ही बडी जीत थी।
8. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को प्राप्त पुरस्कार
कलाम को भारत का सबसे बडा सिविलयन सम्मान भी दिया गया भारत रत्न के साथ साथ उन को पदम विभूषण और पदम भूषण से भी सम्मानित किया गया। जब तक वो राष्ट्रपति बने रहे तब तक वो लोगों के राष्ट्रपति के नाम से प्रचलित हुए। जब उनके पांच साल राष्ट्रपति के तौर पर खत्म हो गए तब उन्होंने अपने वापस राष्ट्रपति बनने की इच्छा प्रकट की।
9. कलाम का राष्ट्रपति जीवन पुरा होने के बाद
लेकिन ये बोलने के दो ही दिन बाद उन्होंने फैसला लिया कि वो राष्ट्रपति Election में खडे नहीं होंगे। इसके बाद वो शिलांग, इंदौर और अहमदाबाद के IIM के Visiting Professor बन गए। वो इंडियन इंस्टिटूट स्पेस साइंस टेक्नोलॉजी तिरुवनंतपुरम के चांसलर बने और अन्ना यूनिवर्सिटी में एरोस्पेस इंजिनियरिंग के प्रफेसर भी बने और भी उन्होंने कई इंस्टिटूट जॉइन किए।
दो हजार बारह में भारत के जवान लोगों के लिए उन्होंने एक प्रोग्राम बनाया। What Can I Give Movement ये प्रोग्राम भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए था।
10. कलाम कि लिखी किताबे
कलाम ने काफी सारी किताबे भी लिखी जैसे इंडिया दो हजार बीस [India 2020], Wings Of Fire , इग्नाइटेड माइंड्स [Ignited Minds] और ये सारी Books काफी Popular हुई।
11. एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु कब और कैसे हुई
सत्ताईस जुलाई दो हजार पंद्रह [27 July 2015] में कलाम शिलांग चले गए जहां पर उनको Creating a Livable Planet Earth पर Lecture देना था। ये Lecture उनको शिलांग IIM में देना था। जब वो सीढी चढ रहे थे तब उनको कुछ बेचेनि हुई और ऑडिटोरियम में जाने के बाद उन्होंने थोडा आराम किया। छह बजकर पैंतीस मिनट [6:35] पर लेक्चर शुरू होने के सिर्फ पांच मिनट ही वो गिर गए
उनको फिर Bethany हॉस्पिटल में भर्ती कराया और वो सात बजकर पैंतालीस मिनट [7:45] पर दुनिया छोड कर चले गए। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सबके लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं। खासकर युवा उनको अपना Ideal मानते हैं।
Droupadi Murmu Biography In Hindi Also Read
FAQ:
Q: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम कौन थे ?
Ans: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे।
Q: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म कब हुआ था ?
Ans: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म पंद्रह अक्टूबर उन्नीस सौ इकतीस [15 Oct 1931] में रामेश्वरम [Rameshwaram] में हुआ था ।
Q: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का पुरा नाम क्या था ?
Ans: अवुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम [ Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam]
Q: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम किस धर्म से आते थे ?
Ans: तमिल मुस्लिम
Q: डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने कोन सि किताबे लिखि है ?
Ans: इंडिया दो हजार बीस [India 2020], Wings Of Fire , इग्नाइटेड माइंड्स [Ignited Minds]

.jpg)
.jpg)
.jpg)







